प्रखंडों में भी मनी पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती
छपरा, कार्यालय संवाददाता : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती समारोहपूर्वक प्रखंडों में भी मनायी गयी। कई जगहों पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उनके पैतृक गांव परसा में भी उनकी जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी।
हमारे मढ़ौरा संवाददाता के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती मढ़ौरा के शहीद स्मारक में कांग्रेसजनों द्वारा मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस डेलीगेट लालबाबू गिरि ने की। पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि के उपरांत उनके जीवन एवं कृतियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का राजनीतिक सफर मढ़ौरा से ही प्रारंभ हुआ था। मजदूर नेता के रूप में अपनी राजनीति को प्रारंभ कर दारोगा बाबू विधायक और मुख्यमंत्री तक बने। वे सच्चे कांग्रेसी थे। आज उनके जैसा आचरण करके ही कांग्रेस को नवजीवन दिया जा सकता है। इस अवसर पर वार्ड 8 के पार्षद शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्मारक के लिए जमीन देने का आश्वासन दिया। जयंती समारोह में बच्चा तिवारी, शत्रुघ्न राय, नुरूल हक, मनोज राय, जयमंगल मांझी, मनोज गिरि, इन्द्रजीत पुरी आदि उपस्थित थे।
परसा संवाददाता के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की 89वीं जयंती के अवसर पर दारोगा राय चौक एवं डिग्री कालेज परसा स्थित उनके स्मारक पर पूर्व मंत्री व उनके पुत्र चन्द्रिका राय, जिप सदस्य मालिक राय, दरियापुर प्रमुख रितू चौधरी, प्रो. शिवकुमार राय, शोभनाथ राय, चन्द्रदेव सिंह, नागेश्वर राय, दारोगा राय, कुमार अशोक, उपप्रमुख अवधेश राय समेत सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद राजकीय मध्य विद्यालय परसा में सभा का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में चन्द्रिका राय ने कहा कि दारोगा बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धा सुमन तब अर्पित होगी जब उनके बताए मार्गो पर चलकर उनके अधूरे कार्यो को पूरा किया जाएगा। सभा में सिपाही लाल महतो, मालिक राय, लालबहादुर राय, राम अयोध्या राय आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। दरियापुर संवाददाता के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती प्रखंड के कई स्थानों पर मनायी गयी। जिसमें उनके चित्र पर फूल, माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
हमारे दिघवारा संवाददाता के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की जयंती पर एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में आगामी 6 दिसंबर को अनुमंडल मुख्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाने की भी अपील की गयी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह, सुनील सिंह, विजय तिवारी, इनायत हुसैन, एजाज अली खां, अमरनाथ तिवारी, अशोक जायसवाल, धनंजय सिंह, शिवचन्द्र सिंह, रामचन्द्र सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर