आग लगने से विवाहिता की मौत
जलालपुर,सारण। कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव में शुक्रवार को आग लगने से एक विवाहिता की मौ
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 07:39 PM (IST)
जलालपुर,सारण। कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव में शुक्रवार को आग लगने से एक विवाहिता की मौत हो गयी। मृत महिला पिंटू यादव की पत्नी उर्मिला देवी बतायी जाती है। अचेतावस्था में उर्मिला देवी का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उर्मिला देवी लेजुआर गांव के पिंटू कुमार की बहन है। इस बाबत पिंटू ने भगवान बाजार थाना में फर्द बयान दर्ज करायी है। उर्मिला देवी की शादी 2014 में हुई थी जिसे एक पुत्री भी है। उन्होने बताया कि फर्द बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें