वर्षो से फरार वारंटी गिरफ्तार
सारण। एकमा थाने की पुलिस ने मदनपुरा गांव में छापामारी कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटी टुनटुन राम को ग
सारण। एकमा थाने की पुलिस ने मदनपुरा गांव में छापामारी कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटी टुनटुन राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया क गुप्त सूचना मिली थी कि टुनटुन राम अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने पुलिस बल के साथ छापामारी की और टुनटुन राम को गिरफ्तार कर लिया।
चार पर सीसीए की अनुशंसा
एकमा (सारण) : एकमा थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने विधानसभा चुनाव को लेकर चार दागियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की अनुशंसा पुलिस कप्तान को भेजी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब सवा दो सौ लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
दिन में दो बार हाजिरी देंगे दो लोग
एकमा (सारण) : बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी ने नगर थाना क्षेत्र के दो लोगों को निर्देश दिया है कि वे 12 नवंबर तक एकमा थाने में दिन में दो बार हाजिरी देंगे। दोनों आरोपी नगर थाना क्षेत्र के दहियावां जगदंबा रोड निवासी चंदन कुमार व एक अन्य बताए जाते हैं।
जवानों ने किया फ्लैग मार्च
एकमा (सारण) : महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने को अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने एकमा थाना क्षेत्र के भोदसा गांव में शनिवार को फ्लैगमार्च किया। एकमा थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया कि मेला के दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को जवानों का फ्लैगमार्च कराया गया है।