चार मतदान केन्द्रों पर होगी वेबकास्टिंग
सारण। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में बनाए गए चार मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी। बीडीअ
सारण। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में बनाए गए चार मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी। बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 202, 203, 204 व 205 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण) : दूध का पैसा मांगने पर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और मामला थाने तक पहुंच गया। इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भटौरा गांव निवासी अवध किशोर गिरि की पत्नी उमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि शिवदयाल गिरि, सुरेन्द्र गिरि, ममता गिरि और प्रतिमा देवी ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट में उसके साथ उसकी दो पुत्रियां नेहा व ब्यूटी भी घायल हुई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फरसा से मार किया जख्मी
तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में फरसा से मार एक युवक को घायल कर दिया गया। जख्मी अहमद हुसैन को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के कारण का पता नहीं चला है।