कार्यालय की छत का गिरा छप्पर, बाल-बाल बचे उत्पाद कर्मी
सारण। उत्पाद विभाग के कर्मी गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब कार्यालय की छत का छप्पर नीचे
सारण। उत्पाद विभाग के कर्मी गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब कार्यालय की छत का छप्पर नीचे गिर गया। इसे देख कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग के प्रधान सहायक जितेन्द्र नारायण झा गुरुवार को सबसे पहले कार्यालय पहुंचे। वह जैसे ही अलमीरा से फाइल लेने के लिए कुर्सी से उठे उसी समय छत का छप्पर टूटकर गिर पड़ा। उस छप्पर के टुकड़े से लोहे की कुर्सी टूट गई। इसे देख उत्पाद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मी कार्यालय से निकल कर भागने लगे। कर्मियों ने बताया कि अगर प्रधान सहायक कुर्सी से फाइल लेने के लिए नहीं हटे होते तो आज उनके सिर पर ही यह छप्पर गिर गया होता। कर्मियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भवन निर्माण विभाग द्वारा इस कार्यालय का मरम्मत करायी गयी थी। लेकिन एक वर्ष में ही यह टूटकर गिरने लगा है।