आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आहार कार्ड पर गरीबों को मिला घरेलू सामान
सारण। प्रखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आहार कार्ड पर उपभोक्ताओं के बीच घरेलू सामानों का वितरण
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 07:16 PM (IST)
सारण। प्रखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आहार कार्ड पर उपभोक्ताओं के बीच घरेलू सामानों का वितरण किया गया। इसको लेकर उक्त आंगनबाडी केन्द्रों पर गरीब, असहाय लोगों की भीड़ लगी रही। संस्था को-आर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर गरीब एवं असहाय लोगों को प्रति दस रुपये लेकर आहार कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र संख्या 2, 7, 19, 27, 41 पर गरीब व असहाय आहार कार्डधारी को घरेलू समान, हल्दी, चीनी, चायपत्ति, टूथब्रश आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका शीला कुमारी, सेविका मीरा देवी, प्रभा देवी, बबीता देवी, बेबी देवी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें