तरैया प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज
सारण। प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज होगा। 20 जुलाई को प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह व उपप्
सारण। प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज होगा। 20 जुलाई को प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह व उपप्रमुख किरण सिंह के विरुद्ध क्रमश: दस व ग्यारह समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था तथा बहस के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की थी। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व मतविभाजन की तिथि 29 जुलाई को निर्धारित की गयी है। बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक से संबंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इधर, प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह ने अपने आपको सुरक्षित समझते हुए ग्यारह समिति सदस्यों के साथ किसी अज्ञात स्थान पर जमे बताये जाते हैं। वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले गुट के नेता पूर्व प्रमुख धर्मेन्द्र राय 18 समिति सदस्यों में से 10 सदस्यों के समर्थन के बलबूते प्रमुख व उपप्रमुख को अपदस्थ करने का बीड़ा उठाए हैं। अब आज देखना है कि वे अपने मंसूबे में सफल हो पाते हैं या प्रमुख अपनी कुर्सी पर काबिज रहते हैं। हालांकि दोनों ओर से जोरदार तैयारी का दावा किया जा रहा है।