जिला जज को दी गयी भावभीनी विदाई
छपरा। छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय को शनिवार को भावभीनी विदाई
छपरा। छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गयी। उनका स्थानांतरण पटना में निदेशक के पद पर हुआ है। गगनदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय के सचिव ई. महेश प्रसाद सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को शनिवार को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि जिला जज ने छपरा में जो अमूल्य योगदान दिया, वह हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कई निर्भीक फैसले लिए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधेश्याम शुक्ल, राकेश कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे। उधर, न्यायिक पदाधिकारियों ने शुक्रवार की रात जिला जज को भावभीनी विदाई दी। उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सीजेएम के अलावा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीशचंद्र राय, हेमंत कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, आनंद भूषण, धर्मेद्र कुमार तिवारी, अरविंद कुमार, एसडी भारती, महेश प्रसाद यादव, दिव्य प्रकाश, राकेश कुमार यादव, अरुण कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार, अमरेंद्र प्रसाद सहित सभी अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।