रेल डीआइजी ने किया निरीक्षण
छपरा। रेल डीआइजी मंजू झा ने शुक्रवार व शनिवार को छपरा जंक्शन व जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्ष
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 08:37 PM (IST)
छपरा। रेल डीआइजी मंजू झा ने शुक्रवार व शनिवार को छपरा जंक्शन व जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ट्रेनों में जो भी लूटपाट की घटनाएं हुई हैं, उनका उद्भेदन शीघ्र होगा। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस लूटकांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति जीआरपी में अगर एफआइआर दर्ज कराने पहुंचता तो उसका हरहाल में एफआइआर दर्ज किया जाए और साथ में उसका बयान भी लिया जाए। ऐसा नहीं करने वाले रेल पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें