Move to Jagran APP

शहर में सुबह छह से रात्रि दस बजे तक नो-इंट्री

छपरा। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नो-इंट्री का समय बदल दिया गया है। अब प्रात: छह बजे से रात

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:05 PM (IST)
शहर में सुबह छह से रात्रि दस बजे तक नो-इंट्री

छपरा। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नो-इंट्री का समय बदल दिया गया है। अब प्रात: छह बजे से रात दस बजे तक बड़े वाहन शहर में नहीं दिखेंगे। सुबह छह बजे के बाद बजने वाले तेज प्रेशर हार्न नींद में खलल नहीं डालेंगे। अंधेरा ढलते ही तेज रफ्तार की चपेट में आने का डर कम होगा। चौक- चौराहों पर हैवी वाहनों की मनमानी कम होगी। डीएम दीपक आनंद और एसपी सत्यवीर सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से नो-इंट्री का समय बदलने का आदेश दे दिया है। नये समय के अनुसार अब सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक हेवी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। यातायात नियमों के पालन संबंधी बैठक में निर्णय लिया गया कि नो-इंट्री का समय बदला जाए। सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो जायेगी। पहले शहर में नो-इंट्री का समय आठ बजे सुबह से रात्रि नौ बजे तक था। अब इसे बदल दिया गया है। यह नियम 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। दरअसल, आम लोग प्रेशर हार्न और बड़े वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर आला अफसरों के पास शिकायत दर्ज करा रहे थे। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि नो-इंट्री के दौरान कोई भी बड़ा वाहन शहर में दिखा तो केवल चालक ही नहीं, बल्कि उसके मालिक और लदे वाहन के मालिकान पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।

loksabha election banner

दंडाधिकारी व शस्त्र बल की होगी तैनाती

निर्देश का पालन कराने के लिए भिखारी ठाकुर चौक और राजेन्द्र सरोवर के पास एक दंडाधिकारी के नेतृत्व में 1-4 का शस्त्र बल राउण्ड द क्लॉक तैनात रहेगा।

समय व किराया संबंधी डिस्प्ले लगेंगे शहर में

डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि वे नो-इंट्री के समय बदलाव का डिस्पले बोर्ड शहर के प्रमुख स्थानों पर लगवाएं। इसके अलावा यात्री वाहन के किराया का डिस्पले बोर्ड भी लगवाया जाए।

दूसरे स्थान पर शिफ्ट होगा टेंपो स्टैंड

मौना चौक से साहेबगंज वाली सड़क पर वन- वे सुनिश्चित हो। गांधी चौक से टेम्पो स्टैण्ड को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करें। बैठक में एएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत सभी थानेदार व सारण जिला बस एसोसिएशन व टेम्पो एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.