पीएचसी में संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जागरण टीम, गड़खा/परसा/बनियापुर (सारण) : संविदा पर बहाल आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों न
जागरण टीम, गड़खा/परसा/बनियापुर (सारण) : संविदा पर बहाल आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएचसी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। सेवा नियमित करने, सेवा विसंगति दूर करने एवं मानदेय की जगह वेतनमान की मांग को लेकर सभी कर्मियों ने प्रदर्शन कर कामकाज ठप रखा। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजनो को परेशानी हुई।
वहीं परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संविदा पर बहाल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल के तीसरे दिन आक्रोशित हो चिकित्सा पदाधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार को बंधक बनाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल पर चल रहे एएनएम, आशा, ममता एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बिहार राज्य संविदाकर्मी संघ के बैनर तले आक्रोशित कर्मियों ने चिकित्सा पदाधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, डा. जिआउल हक तथा अन्य कर्मियों को ड्यूटी रूम में ही बंधक बनाते हुए मुख्य दरवाजे पर तालाबंदंी कर बंधक बनाया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन दौरान एएनएम सोनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, अंजू कुमारी, पूनम कुमारी, मनोरमा देवी, मनोरमा देवी, रेणु देवी, मीना देवी, गायत्री देवी आदि उपस्थित थे। वहीं बनियापुर रेफरल अस्पताल में हड़ताली कर्मचारियो ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। हड़ताल व प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवा ठप रही। प्रदर्शनकारी में रेशमा देवी, खुशबू, निशा, रेणु देवी, रीता देवी आदि शामिल थीं।