अंवारी में अखंड अष्टयाम को निकली कलशयात्रा
संवाद सहयोगी, मढ़ौरा (सारण) : अंवारी के देवी स्थान पर अखंड अष्टयाम को शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा नि
संवाद सहयोगी, मढ़ौरा (सारण) : अंवारी के देवी स्थान पर अखंड अष्टयाम को शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। ग्रामीण जनता के सहयोग से निकली कलशयात्रा को लेकर ग्रामवासियों में काफी उत्साह दिखा। सुबह से ही युवतियां एवं महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर देवी स्थान पर जमा होने लगीं। निर्धारित समय पर आचार्यो के मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा गांवों का भ्रमण कर कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थित पोखरा पर पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने जलभरी कर वापसय देवी स्थान पहुंचे। कलश यात्रा में बैंड बाजा, हाथी, घोड़े एवं झांकी भी शामिल रही जो आम ग्रामीणों के बीच उत्सुकता का केंद्र रही। ग्रामीणों के अनुसार गांव की देवी मइया की विशेष कृपा ग्रामवासियों पर रही है। देवी मइया की कृपा से गांव को खुशी एवं संपन्नता मिलती रही है। इसलिए सभी ग्रामीण समान श्रद्धा भाव से अष्टयाम में शामिल होते रहे हैं। कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश, अरुण सिंह, अनिल सिंह, रूपेश उपाध्याय, अनिल सिंह, अम्बिका मांझी, रामकिशुन मांझी, राजेश कुमार, मुखिया गणेश सिंह सहित अन्य सक्रिय रहे।