भूकंप : दिन में रही भगदड़, तो रात कटी दहशत में
जागरण संवाददाता, छपरा : भूकंप के झटके ने लोगों को उतना डरा दिया है कि वे घर छोड़ कर सड़क, खुले स्था
जागरण संवाददाता, छपरा :
भूकंप के झटके ने लोगों को उतना डरा दिया है कि वे घर छोड़ कर सड़क, खुले स्थान एवं मैदान मे डेरा डाले हुए है। शनिवार की दोपहर एका-एका आधा घंटे के अंतराल में तीन बार धरती हिली तो लोगों के मन में डर समा गया था। लेकिन रविवार की दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर एक बार भी भूकंप आने के बाद डर दहशत में बदल गया। उसके बाद लोग पूरे परिवार के साथ सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगे। रविवार को पूरे दिन लोग भूकंप का झटका महसूस होने की बाद कह सड़कों पर मैदान में भागते रहे। रविवार को पूरे दिन लोगों में भूकंप से बचने के लिए भगदड़ की स्थित रही तो रात उनकी दहशत में कटी। भूकंप को लेकर यह अफ वाह थी रात के 9.50 से 11 बजे के बीच भूकंप आयेगा। जिसमें जिला प्रशासन ने माइक से यह एनांउस करा दिया कि लोग सचेत रहे। जिसके बाद लोगों ने रात में बाल- बच्चों के साथ मैदान एवं खुले स्थान में डेरा डाल दिया। शहर के पुलिस क्लब, एनएलबी उच्च विद्यालय, पुलिस लाइन मैदान में लोग भूकंप के डर से रात काटी। वे रात भर दहशत में थे जो लोग घरों में थे वे भूकंप के दहशत में ठिक से सो नहीं आये। रात में भूकंप का झटका नहीं आने के बाद सोमवार की सुबह लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन सोशल साइट, फेसबुक में भूकंप से संबंधित चलने वाले खबर से लोगों के बीच डर और बढ़ गया है। फेसबुक में कई फेसबुक यूर्जर आज सुबह 11. 35 से 12. 46 तक अलर्ट रहने की सूचना अपलोड कर दिया था। जिसे लोगों में आज भी भय साफ दिख रहा था। भूकंप ने एक बार फिर रेडियो की उपयोगिता को साबित कर दिया है। रात भर लोग अपने साथ टार्च एवं रेडियो लेकर मैदान में थे। जिस ओर रेडिया की आवाज सुनाई देती लोग वहां भीड़ लगा देते थे। पूछते थे- भूकंप के बारे में क्या सूचना दे रहा था। सुबह पांच बजे तक लोग खुले स्थान एवं मैदान मे बिताने के बाद अपने- अपने घरों में वापस आये।