भूकंप के झटका से जंक्शन पर मचा भगदड़
जागरण संवाददाता, छपरा : शनिवार की सुबह भूकंप का झटका लगते ही छपरा जंक्शन पर भगदड़ मच गई। यात्रियों से
जागरण संवाददाता, छपरा : शनिवार की सुबह भूकंप का झटका लगते ही छपरा जंक्शन पर भगदड़ मच गई। यात्रियों से लेकर रेलवे कर्मी व सुरक्षा कर्मी भी रेलवे परिसर की तरफ भागने लगे। भागने के दौरान कई यात्री गिरकर चुटहिल हो गया।
विदित हो कि सामन्य दिनों की तरह जो जहां था वहीं कार्य कर रहा था। अचानक सबकुछ हिलने लगा। ट्रेनों के लिए लगाये गए हाई टेंसन तार उपर नीचे करने लगे। जब लोगों को अभास हुआ कि भूकंप आ गया तो यात्री से लेकर रेलवे कर्मी इधर-उधर भागने लगे। जिससे छपरा जंक्शन पर भगदड़ मच गई। दर्जनों यात्री अपना सामान प्लेटफार्म और ट्रेनों में ही छोड़कर रेलवे परिसर में भाग खड़े हुए। छपरा जंक्शन पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी इधर-उधर भागने लगे। जब झटका बंद हुआ उसके बाद लोग स्टेशन के अंदर गए। भागने के दौरान कई यात्री गिरकर चोटिल हो गए।