दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े जनप्रतिनिधि
जासं, छपरा : मौना पंचायत के मुखिया अजीत मांझी की पिटाई की घटना की निंदा करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों
जासं, छपरा : मौना पंचायत के मुखिया अजीत मांझी की पिटाई की घटना की निंदा करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को जिला परिषद की अध्यक्ष छोटी कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें पुलिस पर बिना वजह मुखिया की पिटाई का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी, धर्मेद्र कुमार साह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव आशा देवी, जिला पार्षद ब्रजेश सिंह, अमरेन्द्र कुमार, प्रभावती देवी, सुरेन्द्र गिरि, पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद थे। उधर सदर प्रखंड परिसर में भी पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में प्रमोद, मीना देवी, मुखिया मुन्ना कुमार, देवराज प्रसाद, गीता देवी, लखपति देवी, मुन्द्रिका लाल महतो, हरेन्द्र राम, अर्जुन प्रसाद, विरेन्द्र साह आदि शामिल थे।