छह अप्रैल से शुरू होगा मार्निग कोर्ट
जासं, छपरा : छह अप्रैल से सुबह की पाली में सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्यो का निष्पादन किया जाय
By Edited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 06:28 PM (IST)
जासं, छपरा : छह अप्रैल से सुबह की पाली में सिविल कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्यो का निष्पादन किया जायेगा। इस बावत उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में जिला जज नवनीत कुमार पाण्डेय ने अधिसूचना जारी कर दी है। मार्निग कोर्ट में न्यायिक कार्यो का निष्पादन सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक किया जायेगा। वहीं कोर्ट कार्यालयों में सुबह साढ़े छह बजे पूर्वाह्न से एक बजे अपराह्न तक कार्य चलेगा। नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच अल्पावकाश का समय रहेगा। यह व्यवस्था छह अप्रैल से 27 जून तक चलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें