अमनौर में तालाब में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत
संसू, भेल्दी (सारण) : अमनौर प्रखंड के डुमरिया गांव स्थित एक तालाब में डूबने से वर्ग आठवीं के एक छात्
संसू, भेल्दी (सारण) : अमनौर प्रखंड के डुमरिया गांव स्थित एक तालाब में डूबने से वर्ग आठवीं के एक छात्र की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह का पुत्र व डुमरिया मध्य विद्यालय के आठवीं का छात्र प्रद्युमन बुधवार को विद्यालय गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान जानकारी मिली कि वह स्कूल से घर न लौटकर गांव के ही तालाब में अपने साथियों के साथ स्नान करने चला गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी। परिजनों व ग्रामीणों ने तालाब से प्रद्युमन को निकालकर गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते संतान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से गांव में कोहराम मच गया है। आज कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। सभी ने कहा कि वह पढ़ाई में काफी होनहार था। वह अपने पिता के सपनों को पूरा करना चाहता था।