बाढ़ पीडि़तों ने की प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी
संसू, दरियापुर (सारण) : पिछले साल आयी बाढ़ की राहत सामग्री न मिलने से नाराज लोगों का धरना प्रदर्शन स
संसू, दरियापुर (सारण) : पिछले साल आयी बाढ़ की राहत सामग्री न मिलने से नाराज लोगों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सातवें दिन बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाढ़ पीड़ितो का कहना है कि धरना प्रदर्शन के बावजूद अधिकारी कान में तेल डालकर सोये हैं। उन लोगों की मांगों की तरफ गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है। पांच माह बाद भी घोषित राहत सामग्री नहीं मिली है। युवा सामाजिक क्रांतिकारी मनीष दुबे के नेतृत्व में सज्जनपुर मटिहान व प्रतापपुर पंचायत के लोगों ने बताया कि अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो आगे उग्र आंदोलन चलाया जायेगा। धरना प्रदर्शन में मुकेश सिंह, टून्ना शर्मा, अशोक शर्मा, संतोष कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, अजय कुमार मांझी आदि शामिल थे।