सदस्यता अभियान की सफलता पर बंटीं मिठाइयां
जासं, छपरा : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतिम पड़ाव के दिन मंगलवार को पार्टी की नगर इकाई
जासं, छपरा : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतिम पड़ाव के दिन मंगलवार को पार्टी की नगर इकाई के तत्वावधान में स्थानीय नगरपालिका चौक पर नगर अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान में काफी संख्या में लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी प्रो. अजीत सिंह, प्रो. अरुण सिंह तथा पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देश के ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और एक कीर्तिमान पूरे विश्व में स्थापित हुआ है। जिलाध्यक्ष पं. वेदप्रकाश उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, बच्चा सिंह, बलवंत सिंह, विवेक सिंह, पियूष आनंद, अंबिका प्रसाद गुप्ता, डा. धीरज सिंह, उपेन्द्र राम, कमलेश सिंह, प्रदीप सौरभ, अनिल मेहता, जितेन्द्र सिंह जीतू, अखिलेश ंिसह, अभिषेक रंजन, दुर्गेश प्रकाश बिहारी, मनोज सिंह, सत्या सिंह, जय प्रकाश वर्मा, गोलू सिंह आदि मौजूदथे। बड़ी पार्टी बनने पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजा और मिठाइयां बांट हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री पियूष आनंद और धन्यवाद ज्ञापन बलवंत सिंह ने किया।