अनुदान राशि में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन
संसू, दरियापुर (सारण) : बाढ़ राहत व डीजल अनुदान की राशि में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आ
संसू, दरियापुर (सारण) : बाढ़ राहत व डीजल अनुदान की राशि में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आहूत धरना-प्रदर्शन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। बताते चलें कि वर्ष 2013 में बाढ़ राहत की राशि का वितरण अंचल व प्रखंड कार्यालय द्वारा नहीं किया गया था। साथ ही 2012 का डीजल अनुदान राशि का भी वितरण नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। उधर इस संबंध में सीओ अमित रंजन का कहना है कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जायेगी।
उधर, केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। धरना को तरुण कुमार तिवारी, मधुसूदन पाण्डेय, देवचंद सहनी, रमेश सहनी, उदय शंकर मिश्रा, गोपाल राय, अभय कुमार तिवारी, किशोर महतो, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।