श्रीरामचरित मानस ज्ञान महायज्ञ को निकली कलशयात्रा
संसू, रसूलपुर (सारण) : श्रीरामचरित मानस ज्ञान महायज्ञ को ले सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। रसू
संसू, रसूलपुर (सारण) : श्रीरामचरित मानस ज्ञान महायज्ञ को ले सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। रसूलपुर के धानाडीह गांव स्थित सती स्थान में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय महायज्ञ को ले निकली कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल सती स्थान से निकलकर प्रसिद्ध बाबा महेन्द्र नाथ मंदिर स्थित कमलदाह सरोवर पहुंची। सरोवर से जलभरी कर श्रद्धालु नर-नारी कलश को लेकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां आचार्य मिथिलेश पाण्डेय की देखरेख में वाराणसी से आये पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की विधिवत शुरुआत करायी। यज्ञ आयोजन में जुटे सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान रामलीला व रासलीला का भी आयोजन किया गया है। प्रति दिन इसका आयोजन होगा। महायज्ञ को ले बनी कमेटी के अलख सिंह, परशुराम सिंह, भरत पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।