Move to Jagran APP

प्रत्येक बूथ पर बनाये जायेंगे भाजपा के सौ सदस्य

जासं, छपरा : भारतीय जनता पार्टी की विशेष सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ से कम से कम सौ सदस्य बना

By Edited By: Published: Wed, 25 Feb 2015 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2015 07:21 PM (IST)
प्रत्येक बूथ पर बनाये जायेंगे भाजपा के सौ सदस्य

जासं, छपरा : भारतीय जनता पार्टी की विशेष सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ से कम से कम सौ सदस्य बनाये जायेंगे। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे हैं। बुधवार को सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए एकमा विस के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि 23 फरवरी से 31 मार्च तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी लोग तन मन धन से जुट जायें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग इस कार्य में पूरे मन से लगे हैं। श्री मुन्ना ने कहा कि 31 मार्च के बाद पार्टी जितने लोग नये सदस्य बनेंगे, सभी को परिचय पत्र देगी। परिचय पत्र में सदस्य का नाम, पता तथा सदस्य संख्या अंकित रहेगा। इस परिचय पत्र के माध्यम से कोई भी सदस्य पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता या शीर्ष नेता तक से सीधे मिलकर अपनी बातों या समस्याओं को रख सकता है। सदस्यों को किसी तरह की परेशानी या समस्या उत्पन्न नहीं होगी। समस्या आने पर पार्टी समाधान में सहयोग करेगी। श्री मुन्ना ने आम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.