दरियापुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
संसू, दरियापुर (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहित
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 06:57 PM (IST)
संसू, दरियापुर (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनौता पंचायत के मुजौना गांव निवासी हरेन्द्र राय की पुत्री 24 वर्षीया कोमल देवी की शादी जमीरा गांव के तेरस राय के पुत्र धर्मेन्द्र राय से हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसकी बेटी की जलाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता के बयान पर पति धर्मेन्द्र राय, ससुर हरेन्द्र राय, ससुर, सास व देवर को नामजद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें