छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी को चाकू घोंपा
जासं, छपरा : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के स्थित मजिस्ट्रेट कालोनी में सोमवार को छेड़खानी का विरोध करने
By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 10:59 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 10:59 AM (IST)
जासं, छपरा : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के स्थित मजिस्ट्रेट कालोनी में सोमवार को छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी को चाकू घोंपकर कुछ युवकों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों जख्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कालोनी निवासी राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र अवध किशोर प्रसाद व उसकी पत्नी प्रमिला देवी बतायी जाती हैं। बताया जाता है कि कुछ मनचले युवक अवध किशोर प्रसाद के परिवार वालों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी का विरोध करने पर उन मनचले युवकों ने पति- पत्नी दोनों को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें