छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने की महिला व उनकेससुर की पिटाई
संसू, दिघवारा (सारण) : दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में एक महिला को घर में अकेली देख तीन युवको
संसू, दिघवारा (सारण) : दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में एक महिला को घर में अकेली देख तीन युवको ने छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला व उनके ससुर की जमकर पिटाई की। दोनों घायलों को इलाज के लिए दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चकनूर गांव निवासी साधू महतो के घर में गुरुवार को गांव के ही मनोज महतो, जितेन्द्र महतो व राजेश महतो घुस गये। घर में उनकी बहू को अकेली देख युवकों ने छेड़खानी शुरू की। महिला का आरोप है कि तीनों युवक जब उससे छेड़खानी कर रहे थे तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनने पर उनके ससुर साधू महतो वहां पहुंचे। इसके बाद तीनों ने उनकी व उनके ससुर की जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों ने आ जाने के बाद तीनों युवक फरार हो गये। इस मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।