जेपी के भतीजे व जेपी ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल जी का निधन
संवाद सूत्र, सिताबदियारा (सारण) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अपने भतीजे सह जयप्रकाशनगर जेपी ट्रस्ट क
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 09:48 AM (IST)
संवाद सूत्र, सिताबदियारा (सारण) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अपने भतीजे सह जयप्रकाशनगर जेपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रत्नेश्वर राजेश्वर प्रसाद उर्फ अनिल जी (80) का निधन गुरुवार को मुंबई के वृजकैडी अस्पताल में प्रात: नौ बजे हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना गुरुवार को जैसे ही सिताबदियारा पहुंची, सभी लोग शोक में डूब गए। जेपी ट्रस्ट चैन छपरा सिताबदियारा के अध्यक्ष मनिन्द्र कुमार सिन्हा, सचिव रामबहादुर सिंह, लल्लू सिंह, सिताबदियारा के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उनके निधन को अपूरनीय क्षति बताया। उनके निधन पर अन्य कई लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें