खतरनाक घाटों को चिह्नित करने में जुटे अधिकारी
जागरण संवाददाता, छपरा : छठ पूजा को लेकर जिले के अधिकारी अब खतरनाक घाटों को चिह्नित करने में जुट गए ह
जागरण संवाददाता, छपरा : छठ पूजा को लेकर जिले के अधिकारी अब खतरनाक घाटों को चिह्नित करने में जुट गए हैं। जिससे कि लोगों को छठ घाट जाने से पहले खतरनाक घाटों के बारे में जानकारी दी जा सके।
सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर चारों तरफ जोरशोर से तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ पूजा में लोग लीन हो जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन भी छठ पूजा को देखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिससे कि छठ घाटों पर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पढ़ने वाले खतरनाक छठ घाटों को चिन्हित करने में जुट गए हैं। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी खतरनाक घाटों को पहले ही चिन्हित कर लिया जाए और वहां वैरिकेटिंग कराया जाए। नदी किनारे छठघाटों पर गोताखोर की व्यवस्था कर ली लाए। सभी महत्वपूर्ण एवं भीड़ भाड़ वाले छठघाटों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। वहां लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर रहेंगे। जिलाधिकारी का निर्देश मिलने के साथ ही सदर अनुमंडल अधिकारी कयूम अंसारी, नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय, अंचल अधिकारी रघुनाथ तिवारी ने शहर से लेकर डोरीगंज तक के छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा आसपास के लोगों से भी बातचीत की और खतरनाक घाटों के बारे में पूछताछ की। वहीं रिविलगंज, मांझी, दिघवारा के अंचल अधिकारियों ने भी छठघाटों का निरीक्षण कर खतरनाक घाटों को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं।