रनिंग रूम के कुक सहित दो निलंबित
जासं, छपरा : सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पावर) गोबिन्द प्रसाद शुक्ल ने रविवार की रात छपरा जंक्शन प
By Edited By: Published: Tue, 07 Oct 2014 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 07 Oct 2014 01:05 AM (IST)
जासं, छपरा : सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पावर) गोबिन्द प्रसाद शुक्ल ने रविवार की रात छपरा जंक्शन पर स्थित रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ट्रेन के गार्ड सहित तीन रेल कर्मी शराब के नशे में पकड़े गए। उसके बाद रनिंग रूम के कुक गोपाल चौधरी व गोबिन्द सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं बरौनी के गार्ड एसके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बरौनी मुख्यालय में पत्राचार किया गया। बताया जाता है कि एसके सिंह डाउन गोंदिया एक्सप्रेस ले जाने वाले थे। लेकिन नशे की हालत में पकड़े जाने के बाद उनके स्थान पर यूके सिंह को भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें