जेपी जयंती पर सिताबदियारा आएंगे मुख्यमंत्री
संसू, सिताबदियारा (सारण) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व
संसू, सिताबदियारा (सारण) : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 अक्टूबर को सिताबदियारा पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी सोमवार को जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप ने दी। जिला परिषद के अध्यक्ष छोटी कुमारी के आवास पर आयोजित बैठक में श्री प्रताप ने कहा कि लोकनायक की जयंती पर मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री सिताबदियारा पहुंचेंगे। सिताबदियारा में जेपी की जन्मस्थली व क्रांति मैदान पर माल्यार्पण करेंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उन्होंने बताया कि आज भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता की पूरी आस्था है। नीतीश कुमार ने विकास का जो परचम सूबे में लहराया है वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अमिट छाप छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था को लेकर कभी भी कोई समझौता नहीं किया है। उनकी सोच सिर्फ सकारात्मक है और वे बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर देखना चाहते हैं। इस मौके पर जदयू नेता धर्मेन्द्र कुमार साह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, सुपेन्द्र नाथ चौधरी, केदार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।