Move to Jagran APP

भगत सिंह के आदर्शो को अपनायें युवा: मंटू

By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:11 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:11 AM (IST)
भगत सिंह के आदर्शो को अपनायें युवा: मंटू

जासं, छपरा : वर्तमान समय में युवाओ को भगत सिंह के आदर्शो को अपनाने की जरूरत है। उनके बताये रास्तों पर चलना चाहिए। उक्त बातें अमनौर विधायक मंटू सिंह ने शहर के चा‌र्ल्स डार्विस स्टडी सेंटर में भगत सिंह की जयंती समारोह में कही। उन्होंने भगत सिंह के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए एक सच्ची कुर्बानी दी। आज जरूरत है सभी नवजवानों और बुद्धिजीवियों को उनके आदर्शो को अपनाने की। उन्हीं के विचारों से सही मायने में क्रांति लाया जा सकता है और परिवर्तन किया जा सकता है। मौके पर जिप अध्यक्ष छोटी कुमारी ने कहा कि भगत सिंह की जयंती की सार्थकता तभी होगी जब हम सभी उनके आदर्शो को कार्य रूप में उतारें। उनके बताये मार्ग को अपनाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा भ्रगत सिंह को भूल रहे हैं जो चिंतनीय विषय है। जरूरत है हम सभी को मिलकर एक सच्ची श्रद्धांजलि देने की। जिप उपाध्यक्ष राजेन्द्र राय ने कहा कि भारत की मिट्टी महान है जिसने भगत सिंह जैसे वीर को जन्म दी। आज उन्हीं के विचारो को समाज में लाकर परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रांति लाने के लिए सभी शक्तियों को एकजुट करने की जरूरत है। विश्व संवाद केन्द्र के संजीव कुमार ने भगत सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को अपनाने की सलाह दी। संस्था के डायरेक्टर अभय सिंह ने कहा कि राष्ट्र में प्रजातंत्र को और मजबूत करने के लिए हम सभी को जाति मजहब से ऊपर उठकर सोचना होगा। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलसचिव डा. तपस्वी सिंह ने विधायक मंटू सिंह से प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में भगत सिंह के जीवन चरित्र तथा नैतिक शिक्षा के मूल्यों को लागू करने की मांग की। मौके पर सभी अतिथियों ने विश्व संवाद केन्द्र की छात्रा मधुमिता, सोनाली, अंजली, पूजा, ब्रह्मदेव, राहुल, सेनमुल हक, अलका कुमारी सहित अन्य को प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डा. केपी श्रीवास्तव, डा. पीएन सिंह, पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, समाजिक कार्यकर्ता केशव सिंह,, प्रो. मलय सिंह, इम्तियाज परवेज, विजय सिंह, गुड्डू सिंह सहित अन्य ने भी संबोधन किया। मंच का संचालन अभिमन्यु सिंह ने किया। इसके पूर्व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.