सोनपुर-कप्तानगंज पैसेंजर का गोरखपुर तक होगा परिचालन
जागरण संवाददाता, छपरा : रेल बजट में घोषित पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार नये समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए मार्ग विस्तार वाली ट्रेनों के समय भी निर्धारित कर दिया गया है।
विदित हो कि रेलमंत्री ने सोनपुर से कप्तानगंज व थावे से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का मार्ग विस्तार करने की घोषणा की थी। एक सितंबर से रेलवे के नए समय सारणी में इन ट्रेनों के मार्ग विस्तार को लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है। सोनपुर से कप्तानगंज के बीच चलने वाली 55007 / 55008 का मार्ग विस्तार गोरखपुर तक किया जाएगा। सवारी गाड़ी संख्या 55007 अप सोनपुर से 17.55 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से दूसरे दिन 02.50 बजे छूटकर गोरखपुर 04.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में सवारी गाड़ी संख्या 55008 डाउन गोरखपुर से 01.20 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 02.50 छूटकर सोनपुर 10.40 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55073 / 55072 का मार्ग विस्तार सिवान तक किया गया है। गाड़ी संख्या 55072 गोरखपुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 06.40 बजे, थावे से 09.40 बजे छूटकर सिवान 10.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 55073 सिवान से 11.25 बजे प्रस्थान कर थावें 12.30 बजे छूटकर कप्तानगंज 15.20 बजे पहुंचेगी। इसके अलावे कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
मण्डुआडीह-छपरा के मध्य चलने वाली 15112 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस एक सितंबर से नये समयानुसार चलेगी। यह ट्रेन मण्डुआडीह से 18.10 बजे प्रस्थान करेगी और वाराणसी से 18.35 बजे, मऊ से 20.05 बजे, बलिया से 21.45 बजे प्रस्थान कर 23.50 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं छपरा-मण्डुआडीह के मध्य चलने वाली 15111 अप छपरा से 04.00 बजे के स्थान पर 03.55 बजे चलेगी। इसी तरह बलिया से सियालदह के बीच चलने वाली 13106 डाउन बलिया एक्सप्रेस बलिया से 09.00 बजे के स्थान पर 08.55 बजे चलेगी। वहीं वाराणसी सिटी से छपरा के बीच चलने वाली 55014 डाउन पैसेंजर ट्रेन वाराणसी से 05.00 बजे के स्थान पर 04.50 बजे चलेगी।
इसी प्रकार मुजफ्फरपुर-गोदियां के बीच चलने वाली 15131 एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब छपरा से 15.40 के स्थान पर 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। बलिया से 14.30 बजे तथा औड़िहार से 18.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावे 15933 एवं 15715 नंबर की ट्रेन छपरा से 17.15 बजे के स्थान पर 17.10 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं छपरा से कानपुर जाने वाली 18191 अप उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा जंक्शन से 19.05 बजे के स्थान पर अब 19.00 बजे चलेगी। इसी प्रकार छपरा से टाटा के बीच चलने वाली 18182 डाउन टाटा-छपरा एक्सप्रेस के समय में भी आंशिक संशोधित किया गया है। यह ट्रेन छपरा से 12.50 के स्थान अब 12.45 बजे चलेगी। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।