कुएं से मिला किशोरी का शव
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 10:56 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 10:56 AM (IST)
संसू, एकमा (सारण) : थाना क्षेत्र के परसागढ़ उमाशंकर मोड़ के समीप एक किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया। मृत किशोरी की पहचान गांव की 16 वर्षीय रिंकू कुमारी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। शुक्रवार की सुबह में शौच के लिए निकली थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में उसका शव कुएं से बरामद किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें