चोरी के माल के साथ चोर सहित दो गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 11:33 AM (IST)
संसू, डोरीगंज (सारण) : थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी रामप्रवेश सिंह के यहां से 19 अगस्त की रात्रि चोरी की गयी सिलेंडर के साथ चोरी का माल खरीदने वाला भी पकड़ा गया। डोरीगंज थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि रामप्रवेश सिंह द्वारा चोरी के संबंध में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसके आलोक में बगल के कमलेश सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया। मुन्ना ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह अनिल साह के कहने पर एक गैस सिलेंडर चुराकर उसे ही दे दिया था। छापामारी में अनिल साह के यहां से चोरी का सिलेंडर बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें