बड़ा तेलपा में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 01:04 AM (IST)
जासं, छपरा : नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तेलपा मुहल्ले में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा मुहल्ला निवासी बद्री साह का 38 वर्षीय पुत्र साधू साह बताया जाता है। बताया जाता है कि उक्त मजदूर ट्रैक्टर पर बालू ढोने का कार्य करता था। गुरुवार को वह ट्रैक्टर पर बालू भरने के बाद उसी ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। तभी बड़ा तेलपा चौक के समीप ट्रैक्टर से गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अचेतावस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें