बनियापुर में प्रेमिका गिरफ्तार, प्रेमी फरार
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:03 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:03 AM (IST)
संसू, बनियापुर (सारण) : गड़खा व बनियापुर थाना की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मझौली गांव में छापेमारी कर चार वर्षो से प्रेमी संग फरार महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को देख प्रेमी भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि गड़खा थाना क्षेत्र के जिलकाबाद मठिया गांव से निभा देवी गांव के ही युवक शैलेन्द्र राय के साथ फरार हो गयी थी। जिसको लेकर महिला के घर वालों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसी समय से गड़खा पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अपने प्रेमी के साथ मझौली गांव में है। उसके बाद गड़खा पुलिस ने बनियापुर के पीएसआई संतोष रजक व पुलिस के साथ छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें