गड़खा के युवक की सउदी अरब में मौत
By Edited By: Published: Fri, 12 Apr 2013 01:24 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2013 01:25 AM (IST)
निसं, गड़खा (सारण) : गड़खा प्रखंड के औढ़ा निवासी ताज मुहम्मद के 42 वर्षीय पुत्र सोहेब अख्तर की दो माह पूर्व सउदी अरब के रियाद में मौत हो गयी। उसका पार्थिव शरीर गुरुवार को उसके घर लाया गया। शव के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सोहेब अख्तर सउदी अरब के रियाद में रहकर मोटर मैकेनिक का काम करता था। परिजनों ने बताया कि 8 मार्च 13 को उसके सीने में दर्द हुई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। मौत के दो माह बाद गुरुवार को उसका शव वहां से लाया गया। मृतक शोएब अख्तर के पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी शाहजहां बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें