उत्पादन के साथ उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत
समस्तीपुर। खेती पर बढ़ती जनसंख्या की बोझ को देखते हुए उत्पादन के साथ उत्पादकता बढाने की जरूरत है। ये बातें बुधवार को मोहनपुर में आयोजित रबी कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कही।
समस्तीपुर। खेती पर बढ़ती जनसंख्या की बोझ को देखते हुए उत्पादन के साथ उत्पादकता बढाने की जरूरत है। ये बातें बुधवार को मोहनपुर में आयोजित रबी कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कही। उन्होंने किया योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों को मिलना चाहिए। इसके पूरी पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। किसानों का चयन खेतों पर जाकर करने का निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कृषि यांत्रिकीकरण का लाभ लघु और सीमांत किसानों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने का निर्देश दिया। मिट्टी जांच व प्रत्यक्षण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने की बात कही। जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह ने रबी में चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रत्यक्षण, बीज वितरण, यांत्रिकीकरण के बारे में जानकारी दी। आगत अतिथियों का स्वागत कर रहे आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण कांत झा ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ जिले तक सिमटा नहीं रहेगा। 21 से 27 अक्टूबर तक प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसान सम्मान योजना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि धान की खेती करने वाले किसान ऑन लाइन आवेदन देंगे। किसानों को चयनित कर उन्हें किसान श्री का सम्मान दिया जाएगा। मौके पर डा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डा. आरके तिवारी, डा. पुष्पा रानी, डा. शैलेश कुमार, बॉरलोग इंस्टीच्यूट के वैज्ञानिक डा. अशोक यादव आदि ने विभिन्न फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के जरिए कई पहलुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में पटना से आए जिला के नोडल पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समन्वयकों को पूरी ईमानदारी को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा। कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में सहायक उद्यान निदेशक ओमप्रकाश ¨सह, सहायक निदेशक रसायन जीवकांत झा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।