मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
समस्तीपुर। पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता योगेन्द्र बैठा ने की। प्रवरण वेतनमान के आदेश में व्यवधान पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
समस्तीपुर। पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता योगेन्द्र बैठा ने की। प्रवरण वेतनमान के आदेश में व्यवधान पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर तक संशोधित आदेश निर्गत नहीं होने पर 15 नवंबर को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर कामेश्वर लाल, चंदेश्वर ठाकुर, विष्णुदेव मिश्र, देव नंदन ठाकुर, जगत नंदन मिश्र, सीता राम ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद प्रभा, विधानंद झा, राम सेवक चौधरी, राम प्रीति दास, बुधन महतो, विशेश्वर ठाकुर, अली करीम, राम विलास महतो, देवेन्द्र प्रसाद ¨सह, तुलसी ईश्वर, राम विलास ठाकुर, उमेश कुमार वर्मा, अर¨वद कुमार जायसवाल, राम स्वरूप महतो, लक्ष्मी नारायण राय, सीता राम सहनी, मनभरण साह आदि मौजूद रहे।