प्रखंड मुख्यालय में ही मिलेगा रंगीन पहचान पत्र
दरभंगा। प्रखंडस्तरीय कॉमन सर्विस सेंटर का उदघाटन गुरुवार को बीडीओ प्रेम कुमार व सीओ संजय कुमार ने किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि अब लोगों को रंगीन मतदाता पहचान-पत्र के लिए कहीं दूसरे जगह नहीं जाना पड़ेगा।
दरभंगा। प्रखंडस्तरीय कॉमन सर्विस सेंटर का उदघाटन गुरुवार को बीडीओ प्रेम कुमार व सीओ संजय कुमार ने किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि अब लोगों को रंगीन मतदाता पहचान-पत्र के लिए कहीं दूसरे जगह नहीं जाना पड़ेगा। इसकी सुविधा अब प्रखंड मुख्यालय में ही हो गई है। लोगों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। लोग अब इसका लाभ खुलकर उठावे और ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो। इस दौरान सीओ संजय कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह व्यवस्था जो उपलब्ध कराई गई है। अब लोगों को रंगीन मतदाता पहचान-पत्र के लिए दरभंगा नहीं जाना पड़ेगा। सेंटर के संचालक भूपतिनाथ चौधरी ने बताया कि जो मतदाता अपना रंगीन पहचान- पत्र बनवाएंगे उन्हें पहले अपना मूल प्रति मतदाता पहचान- पत्र व बतौर शुल्क के तहत 30 रुपये जमा करेंगे। मौके पर प्रमुख बेबी देवी, उपप्रमुख फखरे आजम, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिजवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. सैफ उर्फ मुन्ना, सरोज झा, हरिप्रसाद साह, धीरज कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।