पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू
स्थानीय मनरेगा भवन में पंचायत प्रतिनिधियों का 36 दिनी प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
समस्तीपुर। स्थानीय मनरेगा भवन में पंचायत प्रतिनिधियों का 36 दिनी प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। उदघाटन बीडीओ डा. भुवनेश्वर मिश्र ने किया। प्रथम चरण में प्रखंड प्रमुख व पंसस सदस्य भाग लेंगे। वहीं बाद में पंच, वार्ड सदस्य व मुखिया एवं उपमुखियाओं का प्रशिक्षण होगा। रोसड़ा, संस : प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हो गया। प्रथम दिन स्थानीय पंचायत समिति भवन में रोसड़ा एवं शिवाजीनगर के प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख तथा पंचायत समिति सदस्यों को उनके कार्यों एवं दायित्वों से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस बीच प्रशिक्षण केन्द्र पर लचर व्यवस्था देख पंचायत समिति सदस्यों ने आक्रोश जताया। कई सदस्यों ने विरोध जताते हुए अगले दिन से प्रशिक्षण के बहिष्कार की भी चेतावनी दी। प्रथम पाली में जिला से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा उक्त सभी प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था के तहत् उनके दायित्वों एवं कर्त्तव्यों का बोध कराते हुए मुख्य रूप से सरकार द्वारा घोषित लाभकारी योजनाओं को उचित लाभार्थी तक पहुंचाने के साथ-साथ सभी प्रकार की योजनाओं में पारर्दिशता कायम रखने में सहयोग बरतने की जानकारी दी गई। वहीं प्रतिनिधियों को उनके अधिकार के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख उषा देवी एवं पूनम देवी, उपप्रमुख राजन कुमार ¨सह एवं पुष्पा देवी समेत दोनों प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। वहीं प्रशिक्षक के रूप में जयकृष्ण दत्त, अखिलेश कुमार ¨सह, मनोज कुमार राय शामिल थे। सरायरंजन, संस : स्थानीय केएसआर कॉलेज में शुरू प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड बीडीओ अभिजीत चौधरी किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित पंसस को संबोधित करते हुये बीडीओ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पंसस को उनके कर्त्तव्य व
दायित्वों का बोध कराया जायेगा, ताकि सभी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण प्राप्त करके समाज के कल्याण में अपना-अपना योगदान देने का आग्रह किया। मौके पर प्रशिक्षक सुधीर कुमार, किशोर कुमार ¨सह, सीओ इरशाद अहमद, उर्दू अनुवादक आफताब अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
कल्याणप र, संस : प्रखंड पंचायत समिति सभागार में सोमवार को विधिवत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बीडीओ धनंजय कुमार ने किया। ¨सघिया, संस : महाविद्यालय में सोमवार को नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य को जिला द्वारा गठित प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्य में प्राय: सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षक में ब्रजेन्द्र ¨सह मुरारी विकास कुमार ¨सह थे जबकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकाशं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हसनपुर, संस : स्थानिय उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को हसनपुर एवं बिथान प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, पंसस रम्भा देवी, राजकुमार ठाकुर, नजराना खातुन, दीपक कुमार ¨सह, सोनी देवी, अरविन्द यादव, दीपक कुमार चौधरी, प्रवीण चौपाल, सुधा कुमारी, देवन्त पासवान, अरविन्द यादव, दोरिक महतो आदि मौजूद थे।