Move to Jagran APP

प्रखंड की राजनीतिक बिसात पर आज लगेगी मुहर, तैयारियां पूरी

पंचायत चुनाव के बाद से प्रखंड के सबसे अहम पद के लिए पिछले एक पखवारे से सज रहे राजनीतिक बिसात पर आज से मुहर लगनी शुरू हो जाएगी।

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM (IST)
प्रखंड की राजनीतिक बिसात पर आज लगेगी मुहर, तैयारियां पूरी

समस्तीपुर। पंचायत चुनाव के बाद से प्रखंड के सबसे अहम पद के लिए पिछले एक पखवारे से सज रहे राजनीतिक बिसात पर आज से मुहर लगनी शुरू हो जाएगी। पहले चरण में समस्तीपुर अनुमंडल के पूसा, कल्याणपुर, रोसड़ा अनुमंडल के रोसड़ा व विभूतिपुर, पटोरी अनुमंडल के पटोरी एवं दल¨सहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर में सोमवार को मतदान होगा। वैसे तो आरंभिक कोशिश सर्वानुमति की होगी लेकिन यदि बात नहीं बनी तो मतदान करायी जाएगी। इसके लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों पर व्यवस्था चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही धारा 144 क तहत निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है।

loksabha election banner

पहले शपथ फिर चुनावी प्रक्रिया

अनुमंडलदंडाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की पहली बैठक में सर्वप्रथम

सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। तत्पश्चात अध्यक्ष

द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी जाएगी

और तब प्रारंभ होगा प्रखंड प्रमुख के लिए चुनावी प्रक्रिया। उक्त पद के

प्रत्याशियों द्वारा नामजदगी का पर्चा दाखिल किया जाएगा। मौके पर ही

संवीक्षा तथा नाम वापसी के निर्धारित समय के बाद मतदान की प्रक्रिया अपनायी

जाएगी। अध्यक्ष के हस्ताक्षर युक्त बैलेट पर ही निर्धारित निशान लगाकर

सदस्यों द्वारा गोपनीय मतदान किया जाएगा। सभी सदस्यों द्वारा मतदान की

प्रक्रिया समाप्त होत ही मतों की गिनती कर तत्क्षण परिणाम की घोषणा कर दी

जाएगी।

रोसड़ा, संस : रोसड़ा प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख के लिए सोमवार को होने वाले

चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चाक-चौबंद व्यवस्था के मद्देनजर

तीन स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन स्थानों में प्रखंड कार्यालय का मुख्य द्वार, मतदान परिसर का मुख्य

द्वार तथा परिसर का मुख्य द्वार तथा पंचायत समिति भवन सभागार शामिल है।

वहीं सीओ शशि भूषण प्रसाद ¨सह को संपूर्ण विधि व्यवस्था संधारण का

जिम्मा सौंपा गया है। इस आशय की जानकारी अनुमंडलाधिकारी कुंदन कुमार ने

दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन स्थल के आस-पास धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा

लागू रहेगी। उल्लंधन करने वालों के विरूद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी। इक्कीस सदस्यीय पंचायत समिति की बैठक 27 जून को 2 बजकर 30 मिनट पर निर्धारित है। समय के एक घंटा बाद अथवा नामांकन की प्रक्रिया

प्रारंभ होने के पश्चात सदस्य का प्रवेश वर्जित हो जाएगा।

चर्चाओं का बाजार गर्म

चुनाव के एक दिन पूर्व प्रखंड़ क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा।

प्रमुख के लिए दो संभावित प्रत्याशियों की चर्चा करते हुए राजनीतिक

दिग्गजों द्वारा गणना का दौड़ जारी था। लोगों की माने तो निव‌र्त्तमान जिला

पार्षद वर्तमान में जहांगीरपुर दक्षिण के पंस सदस्य बेबी देवी तथा भिरहा

पश्चिम पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित पंस सदस्य उषा देवी के बीच सीधी टक्कर

है। हालांकि दोनों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में दावेदारी कर रहे है। लेकिन

लोगों का नजर आज संपन्न होने वाले चुनाव पर ही टीकी है। वहीं उपप्रमुख पद

के लिए कई नामों की चर्चा की जा रही है।

पटोरी में प्रमुख व उपप्रमुख के चुनाव की तैयारियां पूरी

शाहपुरपटोरी, संस.: पटोरी में आज होने वाले प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के चुनाव

के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए

एसडीओ सह निर्वाची अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह से

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रखंड कार्यालय के आसपास धारा 144 दप्रसं

लागू रहेगा। निर्वाचित सदस्यों के वाहनों को खड़ा करने के लिए जीबी इंटर

स्कूल परिसर को निर्धारित किया गया है। इस दौरान कवि चौक एवं चंदन चौक पर

बैरिके¨टग लगाकर आने जाने वालों को कड़ी नजर रखी जाएगी। डीसीएलआर नीरज

कुमार एवं थानाध्यक्ष बीएन मेहता को विधि-व्यवस्था का वरीय प्रभार सौंपा

गया है। प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यपालक दण्डाधिकारी रामाधार

प्रसाद को मजिस्टेऊट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला

से अतिरिक्त बल, महिला पुलिस, वज्रवाहन, दंगा निरोधी दस्ता, अग्निशामक,

एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है।

पूसा में राजनीतिक पारा चरम पर

पूसा : प्रखंड मुख्यालय में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सोमवार को पहले पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी फिर संबंधित पद के लिए एक से अधिक नाम आने पर मतदान कराया जाएगा। प्रखंड में रविवार शाम तक जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच अब तक दो प्रखंड प्रमुख पद के लिए दो नाम ही सामने आए हैं। इसमें एक रविता तिवारी तो दूसरा नाम ताराचंद मेहता का है। अब देखना है कि सोमवार को मतदाता पंचायत समिति सदस्यों के बीच किसके नाम की मुहर लगती है।

दो बजे से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

कल्याणपुर, संस : प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रौज्वल की उपस्थिति में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। मनरेगा भवन में धारा 144 लागू कर दिया गया है। विशेष व्यवस्था के लिए तीन दंडाधिकारी, 20 लाठी बल, 10 महिला पुलिस एवं एक आपात सशस्त्र बल के साथ दोनों थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा बताया कि पूसा प्रखंड के चुनाव के दो बजे दिन से चुनाव पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित अन्य प्रखंड के कर्मी व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रखंड क्षेत्र से मिल रही जानकारियों के मुताबिक अब तक दो प्रत्याशी के बीच ही प्रखंड प्रमुख पद की दावेदारी रहेगी। इसमें एक कृष्णा देवी तो दूसरी रेणु देवी है। विद्यापतिनगर : प्रखंड मुख्यालय पर एसडीओ की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभूतिपुर, संस : प्रखंड के पंचायत समिति सभवन में सोमवार को 11 बजे दिन में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रोसड़ा इससे पहले सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रमुख के चुनाव को लेकर विभिन्न गुटों में गहमा-गहमी तेज हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.