Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकत्र्ताओं को अब नीतीश स्वीकार नहीं

भारतीय जनता पार्टी का आम कार्यकर्ता अब नीतीश कुमार को स्वीकार्य नहीं करेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 03:01 AM (IST)
भाजपा कार्यकत्र्ताओं को अब नीतीश स्वीकार नहीं
भाजपा कार्यकत्र्ताओं को अब नीतीश स्वीकार नहीं

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी का आम कार्यकर्ता अब नीतीश कुमार को स्वीकार्य नहीं करेगी। पार्टी के नियम एवं शर्त पर खड़ा उतड़ने के बाद ही विचार संभव है। उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संजय पासवान ने कही। वे शहर के वार्ड 3 स्थित डॉ. शिवव्रत महतो के आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी के साथ-साथ चार राज्यों में भाजपा को जनता द्वारा सत्ता पर बैठाते ही विरोधी पाíटयां विचलित हो गई हैं। यूपी में ऐतिहासिक परिणाम से जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब परिवार, कारोबार एवं श्रृंगार की राजनीति करने वालों की कोई जगह नहीं है। अब राजनीति का नया युग प्रारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी द्वारा दिया गया नारा सबका साथ सबका विकास नारा को बुलंद कर ही राजनीति में सफलता हासिल की जा सकती है। इसके लिए अपने अंदर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रनिर्माण का संकल्प आवश्यक है। उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का परिणाम उनके परिपक्वता को दर्शाता है। यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ सभी राजनीतिक लोगों को शिक्षा भी प्रदान करता है। इस चुनाव में कई मिथक टूटने का दावा करते हुए डॉ. पासवान ने कहा कि मतदाता ने जाति-धर्म का मिथक तोड़ने के साथ यथार्थ पर तौलकर एक स्थिर सरकार देने का प्रयास किया है वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। उदयनाचार्य की जन्मस्थली से लौटे डॉ. पासवान ने महान दार्शनिक पर शोध की आवश्यकता जताई। उन्होंने 6 में से 4 दर्शन मिथिला से उत्पन्न होना बताते हुए कहा दो मिमांसा वैश्विक एवं न्याय में से उदयनाचार्य वैश्विक दर्शन के पुरौधा थे। इनके उपर शोध के लिए शोध संस्थान को स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष अनिश राज, पूर्व अध्यक्ष एवं आरएसएस के पदाधिकारी डॉ. शिवव्रत महतो के अलावा सुधीर प्रसाद, लक्ष्मी महतो, विश्वनाथ झा, पंकज कुमार, रौशन कुमार, अशोक कुमार समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को भी कई समारात्मक नसीहतें दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.