वर्षा से कई घर गिरे, लाखों की क्षति
शनिवार की देर रात हुई मुसलाधार बारिश में प्रखंड में कई घर गिर गए। लाखों की क्षति हुई है।
By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 12:03 AM (IST)
समस्तीपुर। शनिवार की देर रात हुई मुसलाधार बारिश में प्रखंड में कई घर गिर गए। लाखों की क्षति हुई है। हालांकि लोगों की सक्रियता के कारण कहीं से जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्षा के कारण सोनुपुर दक्षिण पंचायत के पवड़ा गांव में विलक्षण कुमार महतो, पवन कुमार महतो एवं गुजन कुमार महतो का घर धराशायी हो गया वहीं हरिपुर पंचायत के भिरहा गांव में प्रकाश ठाकुर का भी खपरापोश मकान भारी वर्षा के कारण जमींदोज हो गया। प्रभावित लोगों ने इस आशय की सूचना अंचलाधिकारी को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें