325 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित
हसनपुर, संस : स्थानीय भारद्वाज कॉलेज परिसर में रविवार कस्थानीय भारद्वाज कॉलेज परिसर में रविवार को प्राचार्य डा. अर¨वद कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पोशाक योजना की राशि वितरित की गई।प्राचार्य डा. अर¨वद कुमार की अ
हसनपुर, संस : स्थानीय भारद्वाज कॉलेज परिसर में रविवार को प्राचार्य डा. अर¨वद कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पोशाक योजना की राशि वितरित की गई। इसमें स्नातक विधान परिषद सदस्य डा. दिलीप कुमार चौधरी एवं बिहार विधान परिषद के सचेतक निलांबर कुमार चौधरी ने 325 छात्र-छात्राओं के बीच 3 लाख 25 हजार रुपये वितरित किए। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन डा. भाग्य नारायण चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पोशाक राशि दिए जाने से बच्चों में शिक्षा के प्रति काफी झुकाव हुआ है। इसका असर देश के प्रसिद्ध तकनीकी एवं गैर तकनीकी परीक्षा में देखने को मिल रहा है। बिहार के बच्चे अब मेहनतकश बनकर आईआईटी, मेडिकल, सिविल सर्विस आदि परीक्षा में सफल होकर राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। वहीं बिहार विधान सभा के सचेतक निलांबर कुमार चौधरी ने कहा कि आज राज्य सरकार की बेहतर शिक्षा नीति के कारण बिहार के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसमें अभिभावकों की बेहतर भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। लेकिन बच्चों की प्रतिभावान बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम मानी जाती है। मौके पर जिला पार्षद सदस्य शंभू भूषण यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुभाष ¨सह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, प्रो. सुशील कुमार ¨सह, विजय कुमार झा, शिव कुमार राय, अशोक कुमार ¨सह, डा. जितेंद्र कुमार ¨सह, शंभूनाथ ¨सह, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।