मुख्य अभियंता ने की योजनाओं की जांच
प्रखंड के पुसहो ढाला के निकट करेह नदी के कटाव को रोकने के लिए बाढ नियंत्रण कार्य प्रमंडल-2 के द्वारा कार्य किया जा रहा है।
समस्तीपुर। प्रखंड के पुसहो ढाला के निकट करेह नदी के कटाव को रोकने के लिए बाढ नियंत्रण कार्य प्रमंडल-2 के द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसमें अनियमिता की जांच के लिए बाढ नियंत्रण समस्तीपुर के मुख्य अभियंता कार्य स्थल पर पहुंच कर जांच की। कार्य स्थल पर कार्य बंद देख मुख्य अभियंता ने कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाई। कार्य को अविलंब पूरा करने की हिदायत दी साथ ही सभी पदाधिकारियों को ससमय प्राक्कलन के अनुरूप कार्य पूरा करने निर्देश दिया। वहीं कनीय अभियंता को कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। मुख्य अभियंता ने बताया कि बाढ नियंत्रण कार्य प्रमंडल-2 के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। कार्य में भारी अनियमिता की शिकायत मिली थी। मौके पर प्रमंडल-2 के पदाधिकारी उपस्थित थे।