बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाया अभियान
स्थानीय जंक्शन पर वाणिज्य विभाग की टीम ने सघन टिकट तलाशी अभियान चलाया। इससे बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
समस्तीपुर। स्थानीय जंक्शन पर वाणिज्य विभाग की टीम ने सघन टिकट तलाशी अभियान चलाया। इससे बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टीम ने विभिन्न ट्रेनों में अभियान चलाकर 90 लोगों को पकड़ कर 67 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की। अभियान का नेतृत्व मंडल मुख्यालय स्थित वाणिज्य विभाग के एसीएम आशुतोष शरण ने किया। एसीएम मुख्य चल टिकट निरीक्षक व आरपीएफ जवानों के साथ तलाशी अभियान चला रहे थे। टीम ने मुक्तापुर स्टेशन पर कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जंक्शन के पूर्वी यार्ड में जानकी एक्सप्रेस, सवारी गाड़ी में सघन जांच की। ट्रेन रुकते ही टीटीई व आरपीएफ जवानों ने कमान संभालना शुरू कर दिया। इस क्रम में बेटिकट यात्रियों ने तरह-तरह के बहाने बनाए। रेलवे अधिकारी, टीटीई व आरपीएफ जवानों बेटिकट यात्रियों की एक नहीं सुनी और उन्हें बेटिकट यात्रा करने के जुर्म में पकड़ लिया। इसमें विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों में 90 को पकड़ा गया। टीम में मुख्य चल टिकट निरीक्षक ईश्वर चंद्र प्रसाद ¨सह, एसपी ¨लगा, बीके सिन्हा, आरके सिन्हा, एके मुकुल, सुमन कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार आदि शामिल रहे।