Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित

बिथान प्रखंड के बड़ी ठाकुरवाड़ी में प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 01:32 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित

समस्तीपुर। बिथान प्रखंड के बड़ी ठाकुरवाड़ी में प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल चुनाव प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर¨वद महतो ने की। बैठक में पार्टी के सांगठनिक चुनाव एवं नये मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मंडल चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं पार्टी हित के लिए एकजूट होकर संगठन का कार्य करने की सीख दी। पुसहो पंचायत अध्यक्ष रामसखा महतो ने संजय कुमार गुप्ता को नये मंडल अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसे मौजूद सभी 9 पंचायतों के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से समर्थन किये। मंडल चुनाव प्रभारी ने बताया कि एक मात्र संजय कुमार गुप्ता के नाम का प्रस्ताव आया। जिसकी जिला से घोषणा की जायगी। मौके पर अधिवक्ता जयप्रकाश वर्मा, वैष्णवदास रामायणी, सत्यनारायण ब्रहमचारी, गगन ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, अशोक कुमार, सुनील कुमार महतो, दशरथ मुखिया, विनोद साह, मनोज कुमार, कार्तिकलाल साह, धर्मवीर कुमार, रामपुकार यादव आदि मौजुद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.