बीडीओ ने खुलवाया पानी बहाव का रास्ता
हसनपुर प्रखंड के दाथ गांव स्थित गौवाइल चनैला चौर में पानी बहाव को मछुआरो द्वारा रोके जाने से डूब रहे धान की फसल को बीडीओ प्रेम कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष मुनीर आलम की पहल पर बहाया गया।
By Edited By: Published: Sun, 02 Oct 2016 03:03 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 03:03 AM (IST)
समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड के दाथ गांव स्थित गौवाइल चनैला चौर में पानी बहाव को मछुआरो द्वारा रोके जाने से डूब रहे धान की फसल को बीडीओ प्रेम कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष मुनीर आलम की पहल पर बहाया गया। बीडीओ ने बताया कि मछुआरे द्वारा पानी का बहाव रोके जाने से सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गया था। दाथ, परोरिया, दुधपुरा गावं के किसानों के द्वारा इसकी शिकायत की गई। अन्यथा पूरी फसल बर्बाद हो जाती। उन्होंने बताया कि इसके अलावे प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में निर्माणाधीन पंडालों का निरीक्षण भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें