काव्य संध्या में गोता लगाते रहे श्रोता
कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वाधान में रविवार को काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर । कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वाधान में रविवार को काव्य संध्या का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हिन्दी के आधार स्तंभ अचार्य शिवपूजन सहाय, मैथली शरण गुप्त, गोपाल ¨सह नेपाली, रामेश्वर ¨सह कश्यप उफ्र लोहा ¨सह, आरसी प्रसाद, पं. रामदयाल पाण्डेय, पं. हंस कुमार तिवारी, डा. राजेन्द्र किशोर, रघुपति सहाय फिराक, भीष्म सहनी आदि के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धा सुमन अíपत किया। साथ ही 1942 के महान बलिदानियों के त्याग और उत्सर्ग को स्मरण करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डा. अजीत कुमार ¨सह, राजकुमार राजेश, धनेश्वर शर्मा, जगमोहन चौधरी, द्वारिका राय, सुबोध, रेखा पोद्दार, राजेश्वर वर्मा, विष्णु कुमार केडिया के अलावे पंकज कुमार देव ने अपनी रचना प्रस्तुत की। आज की निज सभ्यता संस्कृति पर है नाज दम की, विश्व में जनतंत्र हीं, हम दें रहे आवाज सबकी। भाग जाओ पाक वालों जान की चांदी जी खैर, इब्तेदा जन्नतें कश्मीर मेरे साथ है आदि रचनाओं पर खूब वाहवाही लूटी गई। डा. रमेश गोरिश ने उपस्थित रचनाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहुर शायर नौशाद औरंगावादी व संचालन प्रवीण कुमार चुन्नु ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व रेल राजभाषा पदाधिकारी द्वारिका राय सुबोध मौजूद रहे।