नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वैनी ओपी के महमदपुर कोआरी गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
समस्तीपुर । वैनी ओपी के महमदपुर कोआरी गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी मो. शमशाद उर्फ नाजिम को पुलिस ने गुरुवार की सुबह में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुष्कर्मी पांच बच्चों का पिता निकला। पुलिसिया पूछताछ में उसने दुष्कर्म में अपनी संलिप्तता कबूल की है। यह जानकारी देते हुए वैनी ओपी एसएचओ विजय कुमार भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिग दुष्कर्म कांड संख्या 312/16 के मुख्य आरोपी मो. शमशाद उर्फ नाजिम अपने घर पर आया हुआ है। ओपी एसएचओ श्री भारती के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक मो. शाहजहां खां, सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ¨सह सशस्त्र बल के साथ बंगरा थाना के महमद्दीचक परती मुर्गियाचक गांव में गुरुवार को तड़के छापेमारी की। छापेमारी में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को वैनी ओपी लाया गया। थाने में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में दुष्कर्मी ने नाबालिग से दुष्कर्म में अपनी संलिप्तता कबूल की। यह भी बताया कि वह शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता है। बताते चलें कि विगत 12 अक्टूबर की रात में महमदपुर कोआरी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह घर में अकेली थी। उसकी मां अपने बहन के यहां गई हुई थी। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म कांड के अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सभी संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।